Popular Posts
-
आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर । दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोऽस्तु ते ॥१॥ Aadi-Deva Namastubhyam Prasiida Mama Bhaaska...
-
॥ अथ यजुर्वेदः ॥ अध्याय 1 यजुर्वेदः-संहिता | अध्याय 1, मंत्र 1 इषे त्वा ऊर्जे त्वा । वायव स्थ । देवो वः ...
-
॥ अथ यजुर्वेदः ॥ अध्याय 40 यजुर्वेदः-संहिता | अध्याय 40, मंत्र 1 ईशा वास्यम् इदम् ̐ सर्वं यत् किं च जगत्यां जग...
-
॥ अथ ऋग्वेद: ॥ (ऋग्वेद-संहिता | प्रथम मण्डल, सुक्त १) ________________________________ अग्निमीळे पुरोहितं यज्ञस्य देवमृत्विजम् । ...
-
॥ अथ यजुर्वेदः ॥ अध्याय 3 यजुर्वेदः-संहिता | अध्याय 3, मंत्र 1 समिधाग्निं दुवस्यत घृतैर् बोधयतातिथिम् । आस्म...
-
॥ अथ ऋग्वेद: ॥ (ऋग्वेद-संहिता | दशम मण्डल, सुक्त १) ________________________________ अग्रे बृहन्नुषसामूर्ध्वो अस्थान्निर्...
-
वराहमिहिर (वरःमिहिर) ईसा की पाँचवीं-छठी शताब्दी के भारतीय गणितज्ञ एवं खगोलज्ञ थे। वाराहमिहिर ने ही अपने पंचसिद्धान्तिका में सबसे पहले ब...
-
॥ अथ यजुर्वेदः ॥ अध्याय 16 यजुर्वेदः-संहिता | अध्याय 16, मंत्र 1 नमस् ते रुद्र मन्यव ऽ उतो त ऽ इषवे नमः । ...
-
॥ अथ यजुर्वेदः ॥ अध्याय 31 यजुर्वेदः-संहिता | अध्याय 31, मंत्र 1 सहस्रशीर्षा पुरुषः सहस्राक्षः सहस्रपात् । ...
-
॥ अथ यजुर्वेदः ॥ अध्याय 36 यजुर्वेदः-संहिता | अध्याय 36, मंत्र 1 ऋचं वाचं प्र पद्ये मनो यजुः प्र पद्ये साम प्...
Labels
- Download Ebooks ( Veda Puran And Other Ebooks )
- Geeta Saar
- Guru Mantra
- Morning Mantras
- Rigved
- sri Suryadev
- अथर्ववेद
- आर्य समाज एवं नास्तिको को जवाब
- आर्य समाज मत खण्डन
- उपनिषद्
- ऋग्वेद
- चाणक्य नीति : Chanakya Neeti
- चुतियार्थ प्रकाश
- दयानंद
- दयानंद का कच्चा चिट्ठा
- दयानंदभाष्य खंडनम्
- दयानन्द कृत वेदभाष्यों की समीक्षा
- मनुस्मृति
- यजुर्वेद
- शतपथ ब्राह्मण
- श्रीमद्भगवद्गीता
- श्रीरामचरितमानस
- सत्यानाश प्रकाश
- सत्यार्थ प्रकाश का कच्चा चिठा
- सामवेद संहिता
- स्वामी विवेकानंद
क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग » ज्ञानसहित क्षेत्र-क्षेत्रज्ञ का विषय
श्रीभगवानुवाच
श्रीभगवानुवाच
इदं शरीरं कौन्तेय क्षेत्रमित्यभिधीयते।
एतद्यो वेत्ति तं प्राहुः क्षेत्रज्ञ इति तद्विदः॥१॥
एतद्यो वेत्ति तं प्राहुः क्षेत्रज्ञ इति तद्विदः॥१॥
भावार्थ : श्री भगवान बोले- हे अर्जुन! यह शरीर 'क्षेत्र' (जैसे खेत में बोए हुए बीजों का उनके अनुरूप फल समय पर प्रकट होता है, वैसे ही इसमें बोए हुए कर्मों के संस्कार रूप बीजों का फल समय पर प्रकट होता है, इसलिए इसका नाम 'क्षेत्र' ऐसा कहा है) इस नाम से कहा जाता है और इसको जो जानता है, उसको 'क्षेत्रज्ञ' इस नाम से उनके तत्व को जानने वाले ज्ञानीजन कहते हैं॥1॥
भक्तियोग » भगवत्-प्राप्त पुरुषों के लक्षण
अद्वेष्टा सर्वभूतानां मैत्रः करुण एव च ।
निर्ममो निरहङ्कारः समदुःखसुखः क्षमी ॥१३॥
संतुष्टः सततं योगी यतात्मा दृढ़निश्चयः।
मय्यर्पितमनोबुद्धिर्यो मद्भक्तः स मे प्रियः॥१४॥
भावार्थ : जो पुरुष सब भूतों में द्वेष भाव से रहित, स्वार्थ रहित सबका प्रेमी और हेतु रहित दयालु है तथा ममता से रहित, अहंकार से रहित, सुख-दुःखों की प्राप्ति में सम और क्षमावान है अर्थात अपराध करने वाले को भी अभय देने वाला है तथा जो योगी निरन्तर संतुष्ट है, मन-इन्द्रियों सहित शरीर को वश में किए हुए है और मुझमें दृढ़ निश्चय वाला है- वह मुझमें अर्पण किए हुए मन-बुद्धिवाला मेरा भक्त मुझको प्रिय है॥13-14॥

भक्तियोग » साकार और निराकार के उपासकों की उत्तमता का निर्णय और भगवत्प्राप्ति के उपाय का विषय
अर्जुन उवाच
अर्जुन उवाच
एवं सततयुक्ता ये भक्तास्त्वां पर्युपासते ।
ये चाप्यक्षरमव्यक्तं तेषां के योगवित्तमाः ॥१॥
ये चाप्यक्षरमव्यक्तं तेषां के योगवित्तमाः ॥१॥
भावार्थ : अर्जुन बोले- जो अनन्य प्रेमी भक्तजन पूर्वोक्त प्रकार से निरन्तर आपके भजन-ध्यान में लगे रहकर आप सगुण रूप परमेश्वर को और दूसरे जो केवल अविनाशी सच्चिदानन्दघन निराकार ब्रह्म को ही अतिश्रेष्ठ भाव से भजते हैं- उन दोनों प्रकार के उपासकों में अति उत्तम योगवेत्ता कौन हैं?॥1॥
विभूतियोग » भगवान द्वारा अपनी विभूतियों और योगशक्ति का कथन
श्रीभगवानुवाच
श्रीभगवानुवाच
हन्त ते कथयिष्यामि दिव्या ह्यात्मविभूतयः ।
प्राधान्यतः कुरुश्रेष्ठ नास्त्यन्तो विस्तरस्य मे ॥१९॥
प्राधान्यतः कुरुश्रेष्ठ नास्त्यन्तो विस्तरस्य मे ॥१९॥
भावार्थ : श्री भगवान बोले- हे कुरुश्रेष्ठ! अब मैं जो मेरी दिव्य विभूतियाँ हैं, उनको तेरे लिए प्रधानता से कहूँगा; क्योंकि मेरे विस्तार का अंत नहीं है॥19॥
विभूतियोग » अर्जुन द्वारा भगवान की स्तुति तथा विभूति और योगशक्ति को कहने के लिए प्रार्थना
अर्जुन उवाच
परं ब्रह्म परं धाम पवित्रं परमं भवान् ।
पुरुषं शाश्वतं दिव्यमादिदेवमजं विभुम् ॥१२॥
आहुस्त्वामृषयः सर्वे देवर्षिर्नारदस्तथा ।
असितो देवलो व्यासः स्वयं चैव ब्रवीषि मे ॥१३॥
भावार्थ : अर्जुन बोले- आप परम ब्रह्म, परम धाम और परम पवित्र हैं, क्योंकि आपको सब ऋषिगण सनातन, दिव्य पुरुष एवं देवों का भी आदिदेव, अजन्मा और सर्वव्यापी कहते हैं। वैसे ही देवर्षि नारद तथा असित और देवल ऋषि तथा महर्षि व्यास भी कहते हैं और आप भी मेरे प्रति कहते हैं॥12-13॥

विभूतियोग » फल और प्रभाव सहित भक्तियोग का कथन
अहं सर्वस्य प्रभवो मत्तः सर्वं प्रवर्तते ।
इति मत्वा भजन्ते मां बुधा भावसमन्विताः ॥८॥
भावार्थ : मैं वासुदेव ही संपूर्ण जगत् की उत्पत्ति का कारण हूँ और मुझसे ही सब जगत् चेष्टा करता है, इस प्रकार समझकर श्रद्धा और भक्ति से युक्त बुद्धिमान् भक्तजन मुझ परमेश्वर को ही निरंतर भजते हैं॥8॥

विभूतियोग » भगवान की विभूति और योगशक्ति का कथन तथा उनके जानने का फल
श्रीभगवानुवाच
भूय एव महाबाहो श्रृणु मे परमं वचः ।
यत्तेऽहं प्रीयमाणाय वक्ष्यामि हितकाम्यया ॥१॥
भावार्थ : श्री भगवान् बोले- हे महाबाहो! फिर भी मेरे परम रहस्य और प्रभावयुक्त वचन को सुन, जिसे मैं तुझे अतिशय प्रेम रखने वाले के लिए हित की इच्छा से कहूँगा॥1॥

आत्मसंयमयोग » योगभ्रष्ट पुरुष की गति का विषय और ध्यानयोगी की महिमा
अर्जुन उवाच
अर्जुन उवाच
अयतिः श्रद्धयोपेतो योगाच्चलितमानसः ।
अप्राप्य योगसंसिद्धिं कां गतिं कृष्ण गच्छति ॥३७॥
अप्राप्य योगसंसिद्धिं कां गतिं कृष्ण गच्छति ॥३७॥
अर्जुनः उवाच – अर्जुन ने कहा; अयतिः – असफल योगी; श्रद्धया – श्रद्धा से; उपेतः – लगा हुआ, संलग्न; योगात् – योग से; चलित – विचलित; मानसः – मन वाला; अप्राप्य – प्राप्त न करके; योग-संसिद्धिम् – योग की सर्वोच्च सिद्धि को; काम् – किस; गतिम् – लक्ष्य को; कृष्ण – हे कृष्ण; गच्छति – प्राप्त करता है,
भावार्थ : अर्जुन बोले- हे श्रीकृष्ण! जो योग में श्रद्धा रखने वाला है, किन्तु संयमी नहीं है, इस कारण जिसका मन अन्तकाल में योग से विचलित हो गया है, ऐसा साधक योग की सिद्धि को अर्थात भगवत्साक्षात्कार को न प्राप्त होकर किस गति को प्राप्त होता है॥37॥
आत्मसंयमयोग » मन के निग्रह का विषय
अर्जुन उवाच
योऽयं योगस्त्वया प्रोक्तः साम्येन मधुसूदन ।
एतस्याहं न पश्यामि चञ्चलत्वात्स्थितिं स्थिराम् ॥३३॥
अर्जुनः उवाच – अर्जुन ने कहा; यः-अयम् – यह पद्धति; योगः – योग; त्वया – तुम्हारे द्वारा; प्रोक्तः – कही गई; साम्येन – समान्यतया; मधुसूदन – हे मधु असुर के संहर्ता; एतस्य – इसकी; अहम् – मैं; न – नहीं; पश्यामि – देखता हूँ; चञ्चलत्वात् – चंचल होने के करण; स्थितम् – स्थिति को; स्थिराम् – स्थायी,
भावार्थ : अर्जुन बोले- हे मधुसूदन! जो यह योग आपने समभाव से कहा है, मन के चंचल होने से मैं इसकी नित्य स्थिति को नहीं देखता हूँ॥33॥